बालाजी और श्याम बाबा के भजनों से गूंजा दरबार, भक्तों ने लगाई अर्जी

मां भारती सेवा संघ की तरफ से स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में श्री बालाजी की 12वीं चौकी का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। इसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। चौकी में केवल खन्ना एवं पार्टी ने श्री बालाजी, महामाई और श्री श्याम बाबाजी का गुणगान किया।श्री श्याम बाबा और बालाजी महाराज के भजनों के दौरान सभी प्रभु भक्त जमकर झूमे एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस दौरान संगत प्रभु चरणों में अपनी हाजिरी लगाने और उनके रंग में डूब जाने को आतुर रही। श्री संकटमोचन बालाजी सेवा संघ द्वारा सोने-चांदी का बालाजी का दरबार, श्री खाटू श्याम जी का अलौकिक शृंगार, मातारानी का भव्य स्वरूप, पिंडी स्वरूप में मां चिंतपूर्णी देवी, राम लला का दरबार, सभी को मोहित कर रहा था। संस्था के अध्यक्ष विवेक खन्ना, सचिव लवलीन वैद, संयोजक चन्द्र वर्मा और प्रेस सचिव मनीष अग्रवाल ने बताया कि भक्तों ने कष्ट निवारण एवं इच्छापूर्ति के इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, डिप्टी मेयर बलबीर बिट्टू, पार्षद रोबिन, मनमोहन राजू, नवदीप, विजय गुलाटी, किशन लाल शर्मा, शैली खन्ना, अजमेर बादल समेत अन्य मौजूद रहे। बालाजी की चौकी में उपस्थित श्रद्धालु।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *