भीलवाड़ा की मांडल थाना पुलिस ने धुवाला गांव में बालाजी मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गया चांदी का मुकुट, हार व कलगी बरामद कर ली। यह था मामला थानाधिकारी रोहिताश्वर यादव ने बताया की धुंवाला निवासी जगदीश शर्मा ने थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि सुबह 5 बजे गांव के हनुमान मंदिर में पूजा करने पहुंचे। चांदी का मुकुट, हार और कलगी गायब थे। मंदिर का ताला तोड़कर चोर करीब एक किलो चांदी के आभूषण ले गए। विशेष टीम ने सीसीटीवी फूटेज से पकड़ा मामले की गंभीरता को देखते विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने ओर लोकल पुलिसिंग के बाद पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो चोरों को पकड़ा है।गहन पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की, पुलिस ने चोरी गया माल बरामद कर, दोनों को गिरफ्तार किया है। इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने मंदिर में चोरी के आरोप में शंकर पुत्र लादू दरोगा व सोनू सिंह पुत्र रोशन दरोगा निवासी धुवाला को गिरफ्तार किया।


