बीकानेर के एक गांव में महज 13 साल की लड़की की हत्या के मामले में आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई है। तीन दिन की कोशिश के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिसने आठवीं बोर्ड परीक्षा देने जा रही इस बालिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। आशंका है कि इसने पहले मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बताया है कि एक युवक को पकड़ा है। पिछले दो दिन की पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। अब पुलिस एक प्रेस कांफ्रेस करके घटनाक्रम की पूरी जानकारी दे सकती है। जानकारी के अनुसार ये युवक सुबह करीब सवा बारह बजे सीसीटीवी फुटेज में आया था। इसके बाद वो दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच वापस आता हुआ, इसी सीसीटीवी फुटेज में नजर आया। पहले तो पूछताछ में उसने कहा कि वो खेत में किसी काम से गया था। पुलिस ने सीसीटीवी वाली जगह से खेत की दूरी से अंदाज लगाया कि वो कुछ ही मिनट में वापस आ सकता था लेकिन नहीं आया। इतनी देर से क्यों आया? इस सवाल पर युवक से सख्ती से पूछताछ की गई। काफी देर की मशक्कत के बाद आखिरकार उसने स्वीकार कर लिया कि हत्या उसी ने की है। एग्जाम देने जा रही थी बालिका ये तेरह वर्ष की लड़की अपने घर से ढाणी होकर आठवीं बोर्ड का एग्जाम देने जा रही थी। रास्ते में इस युवक ने इसे जबरन रोक लिया। अभद्रता करने पर लड़की ने विरोध किया। इस पर उसका गला दबा दिया। लड़की मौत हो गई। इस बीच उसके साथ दुष्कर्म करने की आशंका है। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि लड़की की मौत से पहले दुश्कर्म किया गया या फिर बाद में किया गया।


