बालूद में मना नारी सफलता का उत्सव

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत बालूद में जिला स्तरीय महिला समूह सम्मेलन आयोजित हुआ। इस मौके पर जिले के हजारों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर सम्मेलन में सहभागिता निभायी। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत सदस्य कमला नाग, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पायल गुप्ता, क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दंतेश्वरी मां के छायाचित्र पर दीप जलाकर एवं माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके अलावा स्कूली बच्चों के द्वारा स्वागत गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। बचेली परियोजना की महिलाओं को पशु एवं दुग्ध पालन के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपए, ग्राम बालूद की महिलाओं को मुर्गी पालन के लिए 5 हजार रुपए तथा दंतेवाड़ा परियोजना की महिलाओं को पेपर बैग निर्माण के तहत 3 हजार रुपए का तृतीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न विभाग की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। महिला दिवस पर शिक्षा, पुलिस, महिला बाल विकास विकास सहित अन्य विभाग की 50 महिलाओं और बालिकाओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र दिए गए इनमें प्रावीण्य सूची में आने वाली एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं भी शामिल थीं। साथ ही परियोजना स्तर पर अच्छे कार्य करने वाले महिला समूह को दस हजार रुपए का डेमो चेक भी दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *