लुधियाना।अक्सर ऐसा होता है कि बाल धोने के बावजूद भी वे ताजगी भरे और साफ-सुथरे न लगकर उल्टे और चिपचिपे दिखाई देते हैं। यह न केवल आपके लुक को खराब करता है बल्कि आत्मविश्वास को भी प्रभावित कर सकता है। इसका कारण केवल गंदगी ही नहीं, बल्कि कुछ आम गलतियां भी हो सकती हैं जो हम बाल धोते समय या बाद में करते हैं। हेयर एक्सपर्ट से जानते हैं कुछ असरदार टिप्स जो बालों को चिपचिपा होने से बचाने में मदद कर सकते हैं। इन आसान लेकिन असरदार उपायों को अपनी हेयर केयर रूटीन में शामिल करने से बालों की चिपचिपाहट दूर होगी और बाल रहेंगे लंबे समय तक फ्रेश और हेल्दी। सही शैम्पू का चयन करें : बालों की प्रकृति के अनुसार शैम्पू चुनना बेहद जरूरी है। ऑयली स्कैल्प के लिए ऐसा शैम्पू इस्तेमाल करें जो एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को हटाए और बालों को हल्का महसूस कराए। सल्फेट-फ्री और क्लैरिफाइंग शैम्पू ऑयली बालों के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।


