बालोतरा बस हादसा, घायलों को जोधपुर में लाया जा रहा:अतिरिक्त डॉक्टर्स की टीम तैनात, पुलिस बल मौजूद, ट्रेलर से टकराई थी स्लीपर बस

बालोतरा में एक स्लीपर बस ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया है। यह हादसा सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे-25 पर हुआ। एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया- हादसे में घायल हुए कुछ मरीजों को यहां लाया गया है, जिनका अनुभवी डॉक्टरों की टीम उपचार कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल 9 लोगों में से 6 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर भेजा गया है। ये सभी घायल एम्बुलेंस से मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल पहुंच चुके हैं। एमडीएम अस्पताल में इमरजेंसी अलर्ट, अतिरिक्त स्टाफ तैनात बालोतरा में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद, घायलों के पहुंचने से पहले ही एमडीएम हॉस्पिटल में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित को हादसे की सूचना मिलते ही, अस्पताल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आपातकालीन स्थिति के लिए पुख्ता इंतजाम किए। इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की गई है, ताकि घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके। अस्पताल परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए शास्त्री नगर सहित अन्य थानों से पुलिस बल तैनात किया गया है। अस्पताल पहुंचने के साथ ही घायलों का उपचार विशेषज्ञों की देखरेख में शुरू कर दिया गया, ताकि उन्हें जल्द से जल्द राहत मिल सके। सरवड़ी के पास स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर
बालोतरा के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे-25 पर यह हादसा तब हुआ जब एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है और शवों को बालोतरा के नाहटा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बालोतरा जिला अस्पताल में शाम 5:15 बजे शवों को लाया गया, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। हाईवे पर हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिन्हें पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू करवाया। — हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बालोतरा में ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस, 6 की मौत:दो सगे भाइयों के सिर धड़ से अलग हो गए, सीटों से नीचे लटके शव बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे-25 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्लीपर बस ओवरटेक के दौरान सामने से आए ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *