बालोतरा में जसोल रावणा राजपूत समाज के चुनाव संपन्न:डूंगर सिंह चौहान अध्यक्ष बने, विक्रम सिंह राठौड़ युवाध्यक्ष मनोनीत

जसोल में श्री रावणा राजपूत समाज संस्थान के चुनाव खत्म हो गए हैं। इन चुनावों में डूंगर सिंह चौहान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और विक्रम सिंह राठौड़ को युवाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह चुनाव स्थानीय मालाणी महादेव मंदिर, रावणा राजपूत सभा भवन जसोल में आयोजित किए गए। रामदेवरा ट्रस्ट के अध्यक्ष और संरक्षक व पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह चौहान व समाज अध्यक्ष ईश्वर सिंह इन्दा की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया पूरी हुई। आनंद सिंह चौहान ने चुनावी कार्यवाही का पठन किया। अध्यक्ष और युवाध्यक्ष के मनोनयन के बाद नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें लाल सिंह भाटी को सचिव, राण सिंह पड़िहार को कोषाध्यक्ष, कैलाश सिंह चौहान और नर सिंह गोयल को संगठन मंत्री और ओम सिंह परिहार को भंडार मंत्री चुना गया। इसके अलावा, किशोर सिंह इन्दा, नरपत सिंह परमार, सांवल सिंह राठौड़, बाबू सिंह पी चौहान, आनंद सिंह चौहान, बाबू सिंह एच चौहान, अनोप सिंह परिहार, छोग सिंह इन्दा, अचल सिंह चौहान, अर्जुन सिंह दहिया, मग सिंह दहिया, दीप सिंह देवड़ा और रमेश सिंह सोलंकी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों का पंडित राजू महाराज के सानिध्य में साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर संरक्षक ईश्वर सिंह चौहान ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में शैक्षिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और खेल गतिविधियों का निरंतर आयोजन होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से समाज से जुड़कर सामाजिक विकास में भूमिका निभाने का आह्वान किया। चौहान ने जिला मुख्यालय पर समाज का शैक्षणिक संस्थान बनाने के प्रयासों पर भी जोर दिया। अंत में, नवनियुक्त अध्यक्ष डूंगर सिंह चौहान ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। निवर्तमान अध्यक्ष ईश्वर सिंह इन्दा का भी समाज बंधुओं द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर हेम सिंह मेवानगर, ओम सिंह सोहड़, हनुमान सिंह चौहान, करण सिंह भाटी, बाबू सिंह भाटी, बाबू सिंह इन्दा, किशोर सिंह इन्दा, जीवराज सिंह चौहान, खुशाल सिंह इन्दा, शेर सिंह, हेम सिंह दहिया, कैलाश सिंह चौहान और जगदीश सिंह चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *