बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे-25 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्लीपर बस ओवरटेक के दौरान सामने से आए ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में ज्यादातर सवारियां जालोर और सांचौर की थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का ड्राइवर साइड की तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में से शव लटके नजर आए। 3 और 6 साल के दो सगे भाइयों के सिर धड़ से अलग हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हादसे में सांचौर निवासी अनुषा (22) पुत्री भगवाना राम दाता और जोधपुर में वाणिज्य कर विभाग में एलडीसी के पद पर तैनात नरपत (30) पुत्र सदराम की भी मौत हो गई। दोनों होली की छुट्टी पर गांव आ रहे थे। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां से 8 घायलों को जोधपुर रेफर कर दिया गया। शवों को बालोतरा के नाहटा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। ओवरटेक करते समय सामने से आए ट्रेलर से टकराई बस
बालोतरा एसडीएम अशोक कुमार ने बताया- हादसा शाम 4 बजे का है। बस जोधपुर से सांचौर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रेलर जोधपुर की ओर आ रहा था। बस ड्राइवर आगे चल रही 2 गाड़ियों को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से ड्राइवर साइड का हिस्सा टकरा गया। हादसे में जान गंवाने वाले 5 लोगों की पहचान नरपत (50) निवासी चितलवाना (जालोर), नगाराम (38) निवासी सायला (जालोर), अनुषा (22) निवासी दांता (जालोर), शिवराज (3) और युवराज (6) पुत्र धारूराम निवासी बागोड़ा (जालोर) के रूप में हुई है। शिवराज और युवराज सगे भाई थे। देखें हादसे से जुड़ी PHOTOS… ये खबरें भी पढ़ें… पिता के सामने 2 बेटों ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम:होली मनाने गांव जा रहे थे; ट्रेलर से भिड़ंत के बाद बस की खिड़कियों से लटके शव प्रत्यक्षदर्शी बोला-बच्चे का कटा हाथ मेरी छाती पर आकर लगा:ड्राइवर को तेज-स्पीड में चलाने से रोका था, 5 मिनट बाद ही एक्सीडेंट; 6 लोगों की जान गई पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…


