बालोतरा में यूपी के व्यक्ति की डूबने से मौत:सिटी पार्क के पास टांके में गिरा, पैर फिसलने से हुआ हादसा

बालोतरा शहर के सिटी पार्क के पास बुधवार शाम करीब 5:30 बजे एक व्यक्ति की पानी के टांके में डूबने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्यक्ति का पैर फिसलने से वो टांके में गिर गया था। टांके की ज्यादा गहराई के कारण वो बाहर नहीं निकल सका। गहराई ज्यादा होने से हुई मौत घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत तैराकों और सिविल डिफेंस टीम को सूचना दी। सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस के जवान और स्थानीय तैराक गौतम गहलोत, जनक माली, विकास माली और सीताराम माली मौके पर पहुंचे। करीब 15 से 20 मिनट की मशक्कत के बाद व्यक्ति को टांके से बाहर निकाला जा सका। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। युवक को तत्काल बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला था युवक मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी जयप्रकाश (50) पुत्र पंचक कुमार के रूप में हुई है। जयप्रकाश अपने बेटे के साथ बालोतरा में रहता था और पेशे से वेल्डिंग का काम करता था। घटना की जानकारी मिलने पर बालोतरा थाना अधिकारी हिंगलाजदान अपने जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है। …. ये खबर भी पढ़ें- पाली में होद में डूबने से मासूम की मौत:खेलते समय हुआ हादसा, मां घर के काम में व्यस्त थी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *