बालोतरा में शादीशुदा महिला से दोस्ती एक युवक को भारी पड़ गई। एक महिला ने युवक को मिलने के अपने घर बुलाया। इस दौरान महिला के पति ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना को लेकर युवक ने बालोतरा थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें उसने गर्म तार से मारपीट करने और पेशाब पिलाने का आरोप लगाया है। बालोतरा थाना अधिकारी हिंगलाज दान ने बताया-पीड़ित युवक ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी एक महिला के साथ दोस्ती हुई थी। बातचीत के बाद महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जहां से वह उसके घर चला गया। इस दौरान महिला का पति भी घर पहुंच गया। मारपीट कर पेशाब पिलाने का आरोप युवक का आरोप है कि महिला के पति ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बुला लिया। सभी ने मिलकर उसे बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसका अपहरण कर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। वहां गर्म तार से पीटा। इतना ही नहीं, मारपीट के बाद आरोपियों ने उसे पेशाब पिलाया और बिना कपड़ों के उसका वीडियो बना लिया। युवक ने बताया-घटना के बाद वह किसी तरह वहां से छूटकर पुलिस थाने पहुंचा और अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना अधिकारी बोले-पुलिस जांच में जुटी बालोतरा थानाधिकारी हिंगलाजदान ने बताया-मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की गहनता से पड़ताल कर रही है।


