बालोतरा में 12 स्थानों पर टैक्सी स्टैंड चिन्हित:नगर परिषद ने लगाए साइन बोर्ड, यातायात सुचारु करने की पहल

बालोतरा नगर परिषद ने ट्रैफिक सुव्यवस्था और सार्वजनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12 स्थानों को टैक्सी स्टैंड के रूप में चिन्हित किया है। यह निर्णय जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव के निर्देश पर गठित समिति की अनुशंसा के बाद लिया गया है। सार्वजनिक जगहों पर मिल सकेंगे वाहन
समिति ने इन स्थानों का चयन यातायात घनत्व, सड़क की चौड़ाई, व्यावसायिक/सार्वजनिक स्थानों की उपलब्धता और सुरक्षा पहलुओं का स्थलीय निरीक्षण कर किया। नगर परिषद द्वारा इन चयनित स्थलों पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे टैक्सियों का संचालन निर्धारित स्थानों पर ही सुनिश्चित हो सके। नगर परिषद आयुक्त रामकिशोर मेहता ने चिन्हित टैक्सी स्टैंडों और उनकी क्षमता की जानकारी दी। इनमें नया बस स्टैंड परिसर (निजी बसों हेतु) पर 15 टैक्सियां, जोधपुर रोड पर भारत पेट्रोल पंप के सामने 5, सिटी स्क्वायर होटल के सामने 5, छत्रियों का मोर्चा नदी किनारे 15, रोडवेज डिपो के सामने 7, खेड़ रोड हॉस्पिटल मोड़ के सामने 2, खेड़ रोड गोगाजी मंदिर के सामने 5 लोडिंग टैक्सी और 5 ऑटो रिक्शा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 01 नंबर पुलिया के पास 8, बिजली घर के पास 5, 02 नंबर पुलिया से वंदे पार्क दीवार सहारे 5, डाक बंगला के पास समदड़ी रोड पर 5 और राजाराम छात्रावास के सामने 8 टैक्सियां खड़ी करने की व्यवस्था की गई है। आयुक्त मेहता ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए केवल निर्धारित टैक्सी स्टैंड का ही उपयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *