बालोद जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सरस्वती टेमरिया ने कांग्रेस की अमृता नेताम को 4 वोटों से हराया। सरस्वती टेमरिया को 16 में से 10 वोट मिले। जबकि अमृता नेताम को केवल 6 वोट ही प्राप्त हुए। लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष जीते इस जीत के साथ भाजपा ने लगातार पांचवीं बार बालोद जनपद पंचायत पर अपना वर्चस्व साबित किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जीत की खुशी में जश्न और आतिशबाजी की गई। विजयी प्रत्याशी को फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और गुलाल लगाकर मिठाइयां बांटी गईं। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया ने इस जीत का श्रेय पार्टी संगठन, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।


