बालोद जिले के 8 नगरीय निकाय के परिणाम आ गए हैं। बालोद जिले में पहली बार भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। बालोद नगर पालिका में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी और दल्लीराजहरा नगर पालिका भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण साहू ने जीत हासिल की है। वहीं 6 नगर पंचायतों में से 5 में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी और एक मे निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है। निर्दलीय जितने वाले प्रत्याशी भी भाजपा के बड़े नेता रह चुके हैं। अर्जुन्दा में बागी होकर चुनाव लड़े और जीते। भाजपा ने जीत का परचम लहराया गुरुर नगर पंचायत से भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी प्रदीप साहू ने जीत का परचम लहराया है। वहीं गुंडरदेही से भाजपा के ही प्रमोद जैन ने अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा कर लिया है। जबकि डौंडीलोहारा से भाजपा प्रत्याशी लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने जीत दर्ज की है। चिखलाकसा से कुंती देवांगन, डौंडी से मोहतींन चोरका ने जीत हासिल की है। वहीं अर्जुन्दा से भाजपा से बागी प्रत्याशी प्रणेश जैन ने जीत हासिल की है। बालोद नगर पालिका में इन पार्षदों की हुई है जीत वार्ड क्रमांक 1 – पुष्पा ईश्वर साहू (निर्दलीय)
वार्ड क्रमांक 2 – कमलेश सोनी (बीजेपी)
वार्ड क्रमांक 3 – किरण चंद्रहास साहू (कांग्रेस)
वार्ड क्रमांक 4 – प्रीतम यादव (बीजेपी)
वार्ड क्रमांक 5 – कांति तरुण साहू (निर्दलीय)
वार्ड क्रमांक 6 – सतीश यादव (कांग्रेस)
वार्ड क्रमांक 7 – सुनील मालेकर (कांग्रेस)
वार्ड क्रमांक 8 – रीता सोनी (कांग्रेस)
वार्ड क्रमांक 9 – निर्देश पटेल (कांग्रेस)
वार्ड क्रमांक 10 – दीपक जैन (बीजेपी)
वार्ड क्रमांक 11 – राजू पटेल (बीजेपी)
वार्ड क्रमांक 12 – सुमित शर्मा (कांग्रेस)
वार्ड क्रमांक 13 – सुनीता बिल्ला मनहर (बीजेपी)
वार्ड क्रमांक 14 – आशा पटेल (बीजेपी)
वार्ड क्रमांक 15 – गोकुल ठाकुर (बीजेपी)
वार्ड क्रमांक 16 – बंटी शर्मा (कांग्रेस)
वार्ड क्रमांक 17 – गोमती बाई (बीजेपी)
वार्ड क्रमांक 18 – गिरजेश गुप्ता (बीजेपी)
वार्ड क्रमांक 19 – श्यामा यादव (बीजेपी)
वार्ड क्रमांक 20 – कशिमूद्दीन कल्लू भैया (कांग्रेस) जिले के 08 नगरीय निकायों में से 07 नगरीय निकायों में भाजपा की जीत 1 नगरीय निकाय में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत – नगर पंचायत अर्जुन्दा – प्रणेश जैन


