बालोद में अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग का एक्शन:4 ट्रैक्टर जब्त, प्रतिबंधित लकड़ी खपाने वाली आरा मिल सील

बालोद में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने रात में की गई कार्रवाई में प्रतिबंधित लकड़ियों की सप्लाई कर रहे 4 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इसके अलावा, एक आरा मिल में भी अवैध रूप से लकड़ियों को खपाया जा रहा था, जिसे वन विभाग ने सील कर दिया है। गश्त के दौरान हुई कार्रवाई उप वन मंडल अधिकारी डिंपी बैंस ने बताया कि वन विभाग की टीम ने बालोद परिक्षेत्र के विभिन्न मार्गों झलमला-बालोद मार्ग, परसोदा-झलमला मार्ग, निपानी-करहीभदर मार्ग और बालोद-जुंगेरा मार्ग पर गश्त की। इस दौरान चार ट्रैक्टरों में प्रतिबंधित लकड़ियों का परिवहन होते पाया गया, जिसके बाद सभी ट्रैक्टर जब्त कर लिए गए। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरा मिल सील इसके अलावा, टीम ने सिकोसा स्थित चापले आरा मिल का भी निरीक्षण किया। यहां एक ट्राली में अर्जुन प्रजाति की लकड़ी खाली करते हुए पाया गया। मिल संचालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद आरा मिल को सील कर दिया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है। उप वनमंडल अधिकारी ने बताया कि विशेष टीमों के माध्यम से लगातार गश्त जारी है। नियम विरुद्ध कार्य पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *