बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेरूद में एक किसान के खलिहान में भीषण आग लग गई। इस घटना में खलिहान में रखे 3 ट्रैक्टर, एक कार और करीब 160 बोरी धान जलकर पूरी तरह राख हो गई। जानकारी के अनुसार, यह सभी सामान कृषक राजेश यदु के खलिहान में रखा हुआ था। गुरुवार-शुक्रवार की रात अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। CCTV का हार्ड डिस्क भी जला आग की चपेट में आने से सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी जल गया, जिससे घटना का कारण पता लगाना मुश्किल हो गया है। सूचना मिलने पर गुण्डरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने CCTV हार्ड डिस्क को कब्जे में लेकर डेटा रिकवर करने की प्रक्रिया शुरू की है। डेटा रिकवर होने के बाद ही आग लगने के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


