बालोद में जल घोटाला:तांदुला नदी में अवैध बोर खनन, विद्युत विभाग ने की कार्रवाई; दर्जनभर कनेक्शन काटे

बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम कोड़ेवा में एक जल घोटाला सामने आया है। यहां खसरा नंबर में गड़बड़ी कर नदी में अवैध रूप से बोर खनन किया गया था। विद्युत विभाग की टीम ने आज रेड कार्रवाई की। टीम ने करीब एक दर्जन अवैध बोर पर कार्रवाई करते हुए उनके कनेक्शन काट दिए। यह मामला तांदुला नदी से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। भीषण गर्मी की शुरुआत में ही क्षेत्र में जल संकट गहरा गया है। किसानों का कहना है कि वाटर लेवल काफी नीचे चला गया है। इसी कारण नदी में जल्दबाजी में बोर खनन शुरू किया गया। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता चंद्रकुमार बघेल और जूनियर इंजीनियर इशांत देवांगन के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। जांच में पाया गया कि खेतों का खसरा नंबर दर्ज कराकर मनमानी तरीके से नदी में बोर खनन किया गया था। इससे अवैध रूप से विद्युत का लाभ लिया जा रहा था। अवैध बोर खनन में 2 से 3 हॉर्सपावर के मोटर इस अवैध बोर खनन में 2 से 3 हॉर्सपावर के मोटर लगाए गए थे। कुछ ऐसे लोग हैं, जैसे कमल पिपरिया, संजय पिपरिया, यशपाल, श्रद्धा पिपरिया, तमेश निषाद, जिन्होंने गलत खसरा नंबर दिखाकर दूसरी जगहों पर बोर का संचालन किया। विद्युत विभाग की टीम ने पाया कि इन अवैध बोरों से नदी से पानी निकालकर खेतों में सिंचाई की जा रही थी। शिकायतकर्ता शंकर बघेल ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है और इस संदर्भ में उन्होंने विद्युत विभाग को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। आज विभाग ने कार्रवाई की है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, जबकि कुछ लोग खेतों के पानी खत्म होने के बाद नदी को निशाना बना रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *