बालोद में नशे में धुत होकर ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक:करंट की चपेट में आने से नीचे गिरा, 30 प्रतिशत झुलसा, अस्पताल से भी भागा

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हनी में एक युवक शराब के नशे में बिजली पोल पर लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। इसके बाद वह बिजली के तार को छूने लगा। इसी दौरान उसे तेज करंट लगा, जिससे वह सीधे जमीन पर गिर पड़ा। बिजली के झटके और गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को डौंडी अस्पताल पहुंचाया। करंट लगने से 30 प्रतिशत झुलसा
डौंडी पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है। जब बम्हनी निवासी मनगउ राम (40 वर्ष) नशे की हालत में ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। करंट लगने के कारण वह लगभग 30 से 40 प्रतिशत तक झुलस गया। जिसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से डौंडी अस्पताल लाया गया। अस्पताल से भागा, रातभर दर्द से कराहता रहा
इलाज के दौरान शाम को वह अस्पताल से भागकर घर चला गया और पूरी रात दर्द से कराहता रहा। उसकी हालत लगातार बिगड़ती देख परिजनों ने बुधवार सुबह एम्बुलेंस बुलाकर उसे दोबारा डौंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल बालोद रेफर कर दिया। नशे में था व्यक्ति, जांच जारी है – टीआई
डौंडी टीआई उमा ठाकुर ने बताया कि युवक नशे की हालत में खुद ही ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया और बिजली के तार को पकड़ लिया। जिससे उसे करंट लग गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है, वहीं पूरे मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *