बालोद में बनेगा नालंदा परिसर और ऑडिटोरियम:CM विष्णुदेव साय ने की घोषणा, 141 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु साय ने बालोद जिले में 141 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। वहीं हितग्राही सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने यहां 115 विकास कार्यों के साथ ही बालोद में नए भाजपा कार्यालय का लोकार्पण किया। वहीं नालंदा परिसर और 400 सीटर ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा की है। मटिया मोती बांध का लाइनिंग कार्य होगा आसान सीएम साय ने कहा कि मटिया मोती बांध के लाइनिंग कार्य होने के बाद आसानी से किसानों के खेतों में पानी पहुंच पाएगा, उन्होंने कहा कि इस साल धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ेगा। धान खरीदी के अंतर की राशि एकमुश्त भेजी जाएगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, डिप्टी सीएम अरुण साव और सांसद भोजराज नाग मौजूद रहे। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि भाजपा ने बालोद जिले का निर्माण किया था तो संवारने की जिम्मेदारी भी भाजपा के सरकार की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *