बालोद में बाइक सवार को बचाने सड़क किनारे पलटा ट्रैक्टर:ड्राइवर की मौत, पीछे बैठे 15 ग्रामीण घायल, 5 गंभीर, डैम से लौट रहे थे

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बाइक सवार को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे 15 ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है। रविवार सुबह ग्राम रजही के ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर रजही डैम गए थे। वहां भोजन करने के बाद दोपहर करीब 1.30 बजे पथराटोला मार्ग से खटला लेकर वापस गांव लौट रहे थे। ड्राइवर की मौत इसी दौरान खेत के संकरे रास्ते में सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे में चालक गौकरण दर्रो (40) की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे 15 ग्रामीण घायल वहीं ट्रैक्टर में सवार 15 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में से पांच को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बालोद लाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। दल्लीराजहरा थाना प्रभारी के अनुसार घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *