बालोद में रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी ने की आत्महत्या:पैसेंजर ट्रेन आते देख पटरी पर गर्दन रखकर लेटा, शरीर दो हिस्सों में बंटा

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी ने होली के दूसरे दिन आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस के अनुसार रिटायर्ड कर्मचारी ने पैसेंजर ट्रेन को पास आते देख रेलवे पटरी पर गर्दन रख दी। ट्रेन गुजरने से उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और दल्लीराजहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पटरी पर गर्दन रखकर लेट गया घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन की है। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे दल्लीराजहरा से पैसेंजर ट्रेन अंतागढ़ के लिए रवाना हो रही थी। इसी दौरान रिटायर्ड कर्मचारी दौड़ते हुए पटरी पर पहुंचा और ट्रेन के सामने गर्दन रखकर लेट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीएम के लिए भिजवाया शव प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 26 निवासी जवाहरलाल के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *