प्रतापगढ़ | बाल मित्र ग्राम पिपलाई में बाल आश्रम संस्थापिका माता सुमेधा कैलाश के निर्देशन में उपप्रधा नाचार्य मूलचंद यादव की अध्यक्षता में बच्चों के अधिकारों व संरक्षण को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ग्राम बाल संरक्षण समिति की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ग्राम बाल संरक्षण समिति के सदस्यों, आंगनवाड़ी कार्यक ्ताओं, आशा सहयोगि नियों, पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यशाला में उप प्रधानाचार्य मूलचंद यादव द्वारा बाल अधिकारों, बाल विवाह निषेध अधिनियम, बाल श्रम रोकथाम, बाल संरक्षण तंत्र, तथा समस्या की स्थिति में रिपोर्टिंग प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद, सुनीता शर्मा, बाल सरपंच प्रियंका, हेमराज, हजारीलाल मीणा, राजेश, रमेशचंद आदि मौजूद रहे।


