भास्कर न्यूज |गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दिल्ली पब्लिक मंे शिक्षक की पिटाई से घायल छात्र के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराया है। आरोप है कि स्कूल शिक्षक अली राजा ने 14 वर्षीय छात्र कृष्णा आनंद को कनपट्टी में जोरदार थप्पड़ मार दिया, जिससे न सिर्फ वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, बल्कि उसके दाएं कान का पर्दा फट गया है। घटना को लेकर जख्मी छात्र के पिता सह पचंबा कोयरीटोला निवासी दिलीप कुमार ने थाना प्रभारी को 14 फरवरी को आवेदन देकर शिक्षक अली राजा पर कड़ी कर्रवाई करने की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेकर थाना में कांड दर्ज कर मुफ्फसिल पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है। दिलीप ने कहा है कि मेरा पुत्र प्रतिदिन कि तरह स्कूल पढ़ने के लिए 14 फरवरी को गया था, स्कूल में प्रार्थना के पूर्व शिक्षक अली राजा ने मेरे बेटे का बाल बड़ा होने के बहाने उसकी कनपट्टी पर जोरदार थप्पड़ मार दिया। जिससे वह वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया और उसे कम सुनाई देने लगा, स्थिति गंभीर देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर नहीं था, फिर मर्सी हॉस्पीटल में इलाज के लिए लाए। जहां डॉ विवेक डोकानियां ने इलाज किया। एक्सरे में पता चला कि इसका कान का पर्दा फट चुका है और सुनने की क्षमता 30 प्रतिशत खत्म कम हो गई है।


