लुधियाना| जय विराट ब्रह्म ऋषि मिशन द्वारा स्वामी विश्वात्मा बावरा महाराज के आशीर्वाद से समाज सेवा के प्रकल्प को आगे बढ़ाते हुए कल 8 मार्च को एक विशेष राशन वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे स्थानीय राष्ट्रीय बाल विद्या मंदिर के परिसर में आयोजित होगा। मिशन के पदाधिकारियों ने बताया कि पूज्य गुरुदेव की प्रेरणा से जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए यह पहल की जा रही है। संस्था ने सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को इस पुनीत कार्य में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया है।


