बाल विवाह पर नुक्कड़ नाटक कर आमजन को किया जागरूक

भास्कर न्यूज | प्रतापगढ़ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत विशेष अभियान्तर्गत नुक्कड़ नाटक आयोजित करने हेतु प्रतापगढ़ जिले को चिन्हित कर मैसर्स अंकुर मीडिया एजेंसी को नुक्कड़ नाटक करने अधिकृत किया। एजेंसी द्वारा 13 फरवरी को बाल विवाह के खिलाफ जनजागरूकता पैदा करने एवं बाल विवाह रोकने हेतु पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, महल दरवाजा, प्रतापगढ़ एवं कृषि मण्डी रोड स्थित आजाद चौराहा पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। आयोजित नाटक के माध्यम से आमजन एवं विद्यालय में प्रवेशित बालिकाओं को बाल विवाह के नुकसान, बाल अधिकारों एवं हेल्प लाइन नम्बर के बारे में जानकारी प्रदान की गई। बाल विवाह में इस अवसर पर केदारनाथ, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतापगढ़ नरेन्द्र कुमार रायकवाल, प्रशिक्षु न्यायिक मजिस्ट्रेट, उम्मेद अली सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग, प्रतापगढ़ एवं विद्यालय स्टाफ आदि मौजूद रहे। केदारनाथ, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानूनी प्रावधानों द्वारा बाल विवाह रोकने एवं कानूनी प्रावधानों एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विचार व्यक्त किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *