जालंधर | डॉ. अनूप अबरोल बाल संस्कार केंद्र में यूनाइटेड क्वीन वेलफेयर सोसाइटी और एनजीओ दिव्य दृष्टि की तरफ से वॉटर डिसपेंसर लगाया गया। प्रेसिडेंट आस्था अबरोल ने कहा कि उनकी सोसाइटी की ओर से बच्चों को स्टेशनरी और खाने पीने का सामान भी दिया गया। यहां प्रवीण अबरोल, टिया बेदी, खुशी और अजाज मौजूद रहे।


