बाहरवीं केमिस्ट्री का इजी टू मॉडरेट रहा पेपर, तीन नंबर का आर्गेनिक का सवाल लगा ट्रिकी

सीबीएसई बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के तहत शनिवार को केमिस्ट्री का पेपर आयोजित किया गया। विद्यार्थियों के अनुसार पेपर का स्तर मॉडरेट टू इजी रहा। पेपर कुल पांच सेक्शन में बंटा हुआ था, जिसमें सेक्शन-ए में 16 एमसीक्यू, सेक्शन-बी में दो मार्क्स के पांच प्रश्न, सेक्शन-सी में तीन अंक के सात प्रश्न, सेक्शन-डी में चार अंक के दो केस-बेस्ड प्रश्न और सेक्शन-ई में पांच अंक के दो प्रश्न पूछे गए थे। सेक्शन-ए को छोड़कर बाकी सभी सेक्शन में इंटरनल चॉइस दी गई थी। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्रों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। छात्रा सचलीन ने बताया कि पेपर काफी आसान था, हालांकि कुछ सवाल थोड़े ट्रिकी थे। उन्होंने बताया कि सेक्शन-सी में ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से संबंधित तीन नंबर का एक सवाल थोड़ा मुश्किल था, लेकिन हल हो गया। वहीं, परिधि का कहना था कि पेपर आसान था और सारा सिलेबस कवर किया गया था। परीक्षा को लेकर बनी टेंशन पेपर के बाद दूर हुई और उन्होंने समय से पहले ही पेपर खत्म कर पुनरीक्षण भी कर लिया। विषय विशेषज्ञों की राय भी पेपर को लेकर सकारात्मक रही। केमिस्ट्री टीचर एमपी सिंह ने कहा कि पेपर छात्रों के लिए काफी आसान था और लगभग 70 प्रतिशत प्रश्न पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों से ही मिलते-जुलते थे। उन्होंने बताया कि केस स्टडी भी एक जनरल इश्यू पर आधारित थी, जो काफी आसान थी। हालांकि, सेक्शन-ए के दो-चार एमसीक्यू थोड़े मुश्किल थे। दूसरी ओर, टीचर अर्शिया ने पेपर को मध्यम स्तर का बताते हुए कहा कि इसे बहुत ज्यादा सरल नहीं कहा जा सकता, लेकिन जिन छात्रों ने सिलेबस अच्छी तरह पढ़ा है, उनके लिए पास करना और अच्छे अंक लाना आसान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *