राजधानी और इसके आसपास के बाजारों में इस बार कई सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल है। पसंद की जाने वाली सब्जियां जैसे भिंडी, करेला, सहजन, कटहल, नेनुआ और परवल इन दिनों काफी महंगी बिक रही हैं। परवल 200 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है, जबकि सहजन 150 रुपए किलो मिल रही है। कटहल के दाम भी 100 रुपए के आसपास हैं। इन सब्जियों की आपूर्ति मुख्य रूप से बिहार, बंगाल और दक्षिण भारत से हो रही है, जबकि स्थानीय उत्पादन मार्च-अप्रैल में शुरू होगा। दूसरी ओर स्थानीय मौसमी और ताजी सब्जियां जैसे फूलगोभी, बंदागोभी, पालक, मटर और टमाटर अभी सस्ती मिल रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बारिश नहीं हुई तो ये सब्जियां अगले 20-25 दिनों तक सस्ती बनी रह सकती हैं। ये सब्जियां सस्ती
कीमत (रुपए प्रति किलो) फूलगोभी 20 से 30 मटर 30 से 40 सेम 20 से 30 गाजर 15 से 25 आलू 20 से 30 प्याज 25 से 30 बाहर से आने वाली कौन सी सब्जी कितनी महंगी… कीमत (रुपए प्रति किलो) करेला 80 से 100 सहजन 140 से 160 कटहल 80 से 100 परवल 160 से 200 बीन्स 50 से 60 हरी मिर्च 150 से 200 मुनगा फूल 80 से 100 नेनुआ 60 से 70 सीजनल लोकल सब्जियां अभी सस्ती रहेंगी: मटर, गोभी, बैंगन और टमाटर जैसी सीजनल सब्जियां मौसम अनुकूल रहने के कारण अभी सस्ती रहेंगी। भिंडी और करेला अभी बंगाल व ओडिशा से आ रही हैं। झारखंड में इनकी खेती बारिश के मौसम में होती है। मौसम अनुकूल रहा तो सीजनल सब्जियों के दाम 20 से 25 दिन तक स्थिर रहेंगे। बाहर से आने वाली सब्जियां अभी महंगी ही मिलेंगी।- डॉ. प्रोफेसर संयत मिश्रा, बीएयू के प्रोफेसर


