बिजयनगर रेप-ब्लैकमेल कांड के आरोपी को वकीलों ने पीटा:बाल पकड़कर थप्पड़ मारे, लात-घूंसे बरसाए, पुलिस से धक्का-मुक्की; 11 मार्च तक भेजा जेल

ब्यावर के बिजयनगर रेप-ब्लैकमेल कांड मामले में गिरफ्तार पूर्व पार्षद हाकिम कुरैशी पर पेशी के दौरान वकीलों ने हमला कर दिया। वकीलों ने पुलिस की मौजूदगी में आरोपी के बाल पकड़कर थप्पड़ मारे, लात-घूंसे बरसाए। बड़ी मुश्किल से पुलिस आरोपी को वकीलों से बचाकर ले जा पाई। अजमेर पॉक्सो कोर्ट ने पूर्व पार्षद को 11 मार्च तक जेल भेजने का आदेश दिया। इससे पहले 9 आरोपी जेल में है। वहीं 3 आरोपी बाल सुधार गृह में है। पहले देखिए- हमले से जुड़ी फोटोज… अब सिलसिलेवार पढ़िए कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम… आरोपियों का साथ देता था पूर्व पार्षद
मामले में आरोपियों का सहयोग करने पर पूर्व पार्षद हाकिम कुरैशी को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दो बार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था। आज रिमांड अवधि खत्म होने पर वापस अजमेर पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया। बिजयनगर एसएचओ के नेतृत्व में आरोपी को कोर्ट लाया गया था। आरोपी को लेकर पहुंचते ही इकट्‌ठा हुए वकील
आरोपी को जैसे ही पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची वकीलों का इकट्‌ठा होना शुरू हो गया था। वकीलों को इकट्‌ठा होते देखकर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुलाया था। पेशी के बाद जैसे ही आरोपी पूर्व पार्षद को बाहर लाया गया, वकीलों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस और वकीलों के बीच धक्का-मुक्की
बीच-बचाव में वकीलों की पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। कई वकील और पुलिस गिरते-गिरते बचे। वकीलों के गुस्से को देखते हुए पुलिसकर्मी आरोपी को भगाते हुए लेकर गए और जीप में बैठाकर बिजयनगर के लिए रवाना हुए। इससे पहले भी वकीलों ने बिजयनगर कांड के आरोपियों को कोर्ट में पीटा था। पूर्व पार्षद को 11 मार्च तक जेल भेजा
सरकारी वकील रूपेंद्र परिहार ने बताया- पुलिस जांच में सामने आया कि पूर्व पार्षद अन्य आरोपियों का सहयोगी था। ये बच्चियों का रास्ता रोकता था और अन्य आरोपियों के साथ होटल और कैफे में जाने का दबाव बनाता था। पुलिस ने इसकी अकाउंट, संपत्ति का लेखा-जोखा कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी पूर्व पार्षद को 11 मार्च तक भेज दिया। अब जानिए- कैसे सामने आया था मामला…. सबसे पहले 15 फरवरी को मामला हुआ दर्ज
15 फरवरी को बिजयनगर थाने में एक नाबालिग ने मामला दर्ज कराया था। उसके बाद एक और नाबालिग ने मामला दर्ज कराया था। फिर तीन लड़कियों के पिता की ओर से भी रिपोर्ट दी गई थी। आरोप है कि ये प्राइवेट स्कूल में पढ़ रही नाबालिग लड़कियों का रेप और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। जबरन कलमा पढ़ने, रोजा रखने और धर्मांतरण के लिए विवश कर रहे थे। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अब तक 13 आरोपियों को पकड़ा, इनमें 3 नाबालिग
बिजयनगर नगर थाना पुलिस ने मामले में दोषी 13 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान आरोपियों के बयानों को टेली किया गया। इसके अलावा मौका तस्दीक की गई। इसके बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से सोहेल, रेहान, श्रवण जाट, करीम, आशिक, लुकमान, अफराज, पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी, जावेद, कैफे संचालक सांवरमल को जेल भेजा दिया था। घटना से आक्रोश, श्रीनगर बंद
स्कूली बच्चियों से रेप और उनके अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के इस घिनौने मामले से आक्रोश है। घटना के दिन से अब अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा सहित अलग-अलग जगह बाजार बंद कर आरोपियों को फांसी और मामले की CBI जांच की मांग की गई। आज श्रीनगर कस्बा बंद रहा। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर समर्थन दिया। इस दौरान स्कूल, मेडिकल शॉप, परिवहन सेवाएं बहाल रही। ग्रामीणों ने रैली निकालते हुए सीबीआई जांच और आरोपियों को फांसी देने की मांग की। वहीं कल अजमेर का नगोला कस्बा बंद रहेगा। विधानसभाध्यक्ष के निर्देश पर अजमेर शहर के कैफे की तलाशी
बिजयनगर कांड में विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर अजमेर शहर के कैफे पर जांच की जा रही है। डीएसपी रुद्र प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में 3 थानों की पुलिस और नगर निगम की टीम बीके कॉल नगर स्थित जंक्यार्ड कैफे पर पहुंची। सर्च में टीम को कुछ नहीं मिला। इसके बाद नौसर घाटी पर 2 कैफे मनभावन और रॉयल थड़ी पर सर्च किया गया। तीनों के संचालकों को कल तक का समय देकर डॉक्युमेंट मांगे गए हैं। इनपुट योगेश कुमावत,श्रीनगर ………………………. बिजयनगर रेप-ब्लैकमेल कांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… स्कूल गर्ल्स से रोजा रखवाते-कलमा पढ़वाते रेपिस्ट, अश्लील वीडियो से धर्मांतरण के लिए ब्लैकमेल कर रहा था गिरोह; कोई आरोपी मजदूर, कोई वेल्डिंग करने वाला भास्कर टीम दरिंदगी का शिकार हुई लड़कियों के परिजनों से मिली। एक बच्ची के ताऊ ने बताया- बच्ची की आपसे बात नहीं हो सकती है। वो बहुत ज्यादा डरी हुई है। फिलहाल उसे मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाने के लिए नसीराबाद कोर्ट ले जा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर) स्कूली लड़कियों से रेप के आरोपियों को वकीलों ने पीटा, बचाने के लिए पुलिस परिसर से बाहर ले गई; 4 दिन के रिमांड पर स्कूली छात्राओं से रेप और ब्लैकमेल करने के 6 आरोपियों को पेशी के दौरान कोर्ट में वकीलों ने पीटा। पुलिस बड़ी मुश्किल से आरोपियों को बचाकर ले गई। इससे पहले कोर्ट ने आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया। एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया। (पढ़ें पूरी खबर) जहां नाबालिगों के साथ हैवानियत हुई,वहां अतिक्रमण ढहाया, कैफे को नगरपालिका ने सीज किया ब्यावर जिले के बिजयनगर में नाबालिग लड़कियों से जिस कैफे में समुदाय विशेष के आरोपियों ने हैवानियत की। उस कैफे के बाहर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को नगर पालिका ने ढहा दिया। इसके साथ ही अवैध व्यवसायिक उपयोग करने पर कैफे को सीज कर दिया। (पढ़े पूरी खबर) Topics:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *