राजनांदगांव| जगह फैज किराना स्टोर के ठीक पीछे लखोली की यह तस्वीर है। जहां पर ये बिजली का खंबा कब कहर बन कर किसकी जान ले ले कोई नहीं जानता। बिजली विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है। सूचना दिए एक सप्ताह हो गया है। बिजली कर्मचारी आकर देखकर चले गए। फिर लौटकर सुधारने नहीं आए। जितना जल्दी हो सके ये बिजली का खंबा बदलना अत्यंत आवश्यक है। – आर हिरवानी, लखोली


