छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले के माकड़ी ब्लॉक स्थित ग्राम बड़े सोहंगा में बिजली के टूटे तार से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों मां-बेटी हैं। घटना आज सुबह की है। बासबती बघेल (45) आम के पेड़ के पास कपड़े सुखाने गई थी। वहां बिजली का टूटा तार पड़ा था। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटी को बचाने आई उसकी मां फगनी बघेल (70) भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को बचाने पहुंचा बासबती का बेटा भी करंट की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल है। माकड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है।


