बिजली​ गिरने से बैगा युवक की हुई मौत, शव को दफनाने पर नाराजगी

भास्कर न्यूज | कवर्धा वनांचल ग्राम पंचायत कांदावानी के आश्रित गांव ठेंगाटोला में बिजली गिरने से एक बैगा युवक की मौत हो गई। सोमवार को शव को जलाने की जगह सामाजिक रीति-रिवाज के इतर दफनाया गया। धर्मांतरण की आशंका से समाज में नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक अमर सिंह ग्राम ठेंगाटोला का रहने वाला था। 1 मई को बिजली गिरने से वह बेहोश हो गया था। परिजन ने कोदो दाना से दबाकर रखे थे। उसके होश में आने पर 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर ले गए। वहां से पंडरिया फिर जिला अस्पताल और रायपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई। मृतक के साथ उसका भाई रामसिंह भी था। सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ। फिर शव को वाहन से शाम 4 बजे गांव लाया गया। मृतक का अंतिम संस्कार दीगर धर्म अनुसार किया गया। बैगा समाज के प्रदेशाध्यक्ष इतवारी माछीया ने बताया कि बैगा समाज में मृत्यु होने पर शव का दाह संस्कार करने की परंपरा है। लेकिन अमर सिंह को दफनाया गया। उन्होंने क्षेत्र में बड़ी संख्या में बैगाओं का धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *