मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुरैना कार्यालय ने गुरुवार को शहर के दत्तापुरा जोन के गंदी पोखर, केपी नगर, इस्लामपुरा और अन्य इलाकों में छापेमारी की। कार्रवाई में एक क्विंटल से ज्यादा अवैध तार और 25 हीटर जब्त किए। बिजली चोरी के आरोप में 8 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया। जिनके खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ, उनमें दौलत राम मौर्य, ममता देवी, शीला देवी, पुष्पा देवी, जगदीश, कमला देवी, रामश्री और मांगलिया शामिल हैं। कार्रवाई में दत्तापुरा जोन के अधिकारी और अन्य कर्मचारी शामिल थे। उन्होंने बताया, बिजली चोरी के लिए लोग अवैध तारों और उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे थे। कई जगह सीधे बिजली के खंभों से अवैध कनेक्शन लिए गए थे। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि अवैध तरीके से बिजली का उपयोग न करें और नियमित बिजली बिल का भुगतान करें। चोरी न केवल कानूनन अपराध है। इससे कंपनी और अन्य उपभोक्ताओं को नुकसान होता है। देखिए तस्वीरें…


