बिजली चोरी करते पकड़े 95 लोगों को 34.16 लाख जुर्माना

भास्कर न्यूज | अमृतसर पावरकॉम ने शनिवार को चेकिंग के दौरान बिजली चोरी करते पकड़े 95 लोगों को 34.16 लाख का जुर्माना लगाया है। सब अर्बन सर्किल की सभी डिवीजनों और सब डिवीजनों में शनिवार सुबह 5 से 11 बजे तक 2720 लोगों के यहां चेकिंग की गई जिसमें 95 बिजली चोरी करते पाए गए जिन्हें 34.16 लाखा जुर्माना डाला गया। ईस्ट डिवीजन में 51, वेस्ट में 26, अजनाला में 12, जंडियाला में 6 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। वहीं यूयूई और यूई के 27 केसों में 1.13 लाख जुर्माना किया गया। चेकिंग के दौरान एसडीओ जगदीश सिंह बाजवा, जेई गुरमीत सिंह, कुलदीप शर्मा, सतनाम सिंह, जसवीर सिंह, फतेहबीर सिंह, लाइनमैन हरपाल सिंह, संजीव कुमार, राजकुमार, लवप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *