बिजली चोरी करने पर पांच पर प्राथमिकी

मोहम्मदगंज | थाना क्षेत्र में मंगलवार को बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक विद्युत अभियंता राम प्रसाद महतो ने किया। छापेमारी बेगमपुरा गांव में की गई। जांच के दौरान अवैध रूप से बिजली उपयोग करने के आरोप में सबिता देवी, टिकेश्वर राम, शिवशंकर प्रसाद, मुकेश चौहान और परीखा राम को चिह्नित किया गया। सहायक अभियंता ने सभी आरोपितों के खिलाफ मोहम्मदगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही विभाग की ओर से कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।अभियान में विभाग के मानव दिवसकर्मी ललितेश्वर मेहता, दशरथ कुमार, मंटू मुंडा और रंजय कुमार शामिल थे। छतरपुर | छतरपुर थाना में दर्ज मामले के दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि कैलाश यादव और उमेश यादव दोनों के पिता स्व गाजा यादव ग्राम कचनपुर, छतरपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज था जिसमें दोनों के विरुद्ध न्यायालय के द्वारा गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था जिसके अनुपालन करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पड़वा | पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी खास गांव मे मंगलवार को पड़वा पुलिस ने उपेन्द्र राम पिता स्वर्गीय रंजय राम के घर इश्तेहार चिपकाया है। थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि चैनपुर थाना में उपेन्द्र राम पर चोरी का केस दर्ज किया गया था। कोर्ट से इश्तेहार मिलने पर थाना के एसआई विजय मेहता ने उपेन्द्र के घर पर दो गवाह के समक्ष इश्तेहार चिपकाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *