बिजली विभाग के AEN और दलाल को किया ट्रैप:ACB की टीम ने 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किए गिरफ्तार; ठिकानों पर किया सर्च

जोधपुर ग्रामीण एसीबी टीम ने VCR नहीं भरने की एवज में बिजली विभाग के AEN और एक दलाल को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों से ACB की टीम पूछताछ कर रही है। वहीं उनके ठिकानों की भी तलाशी ली जा रही है। एसीबी के CI पदमपाल सिंह भाटी ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी। जिसमें बताया कि AEN बापिणी ऋषिकेश मीणा की ओर से VCR नहीं भरने की एवज में पांच हजार रुपए की रिश्वत राशि मांगी जा रही है। इस पर टीम की ओर से मांग का सत्यापन करवाया गया। इसमें पुष्टि होने पर AEN को ट्रैप करने का जाल बिछाया गया। टीम की ओर से बुधवार शाम को परिवादी से पांच हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। AEN बापिणी ऋषिकेश मीणा निवासी शेखपुरा सपोटरा जिला करौली और सह आरोपी दलाल कैलाश प्रजापत निवासी कंवरजी की खेजड़ी ओसियां को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर दलाल के मकान में ही रहता था। यहीं पर उसने परिवादी को रिश्वत देने के लिए बुलाया था। जैसे ही परिवादी ने पैसे दिए एसीबी की टीम ने रंगे हाथों उसे पकड़ लिया। ट्रैप की कार्रवाई में CI मनीष चौधरी, ASI रामकिशोर, हेड कॉन्स्टेबल अचलाराम, कॉन्स्टेबल गणेश, प्रकाश, कालूराम शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *