अमृतसर| पीएसपीसीएल जूनियर इंजीनियरों और अधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। काउंसिल ऑफ जूनियर इंजीनियर पीएसईबी ने बिजली संशोधन बिल 2025 और केंद्र की जनता विरोधी नीतियों के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की। पावर सेक्टर जॉइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान काउंसिल के मुख्य संरक्षक दविंदर सिंह, पंजाब प्रधान परमजीत सिंह और महासचिव अमनदीप सिंह ने संयुक्त बयान जारी किया। इंजीनियरों ने आरोप लगाया कि सरकार पावर सेक्टर की खाली पड़ी बेशकीमती जमीनों को बेचने में लगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रस्तावित बिजली संशोधन बिल 2025 भारतीय बिजली प्रणाली के बड़े स्तर पर निजीकरण और केंद्रीयकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा


