बड़कागांव | प्रखंड के गुरुचट्टी राम जानकी मंदिर के सामने लगे ट्रांसफार्मर बीते दिन जल जाने कारण गुरुचट्टी के ग्रामीण अंधेरे में थे। मामले को संज्ञान में लेते हुए रौशन लाल चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर बिजली विभाग से नया 100 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा कर बिजली चालू कराया गया। उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य कामेश्वर महतो ने फीता काटकर किया।कामेश्वर महतो ने कहा कि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी का एक ही उद्देश्य है की कोई भी गली मोहल्ला अंधेरे में ना रहे। कहीं भी ट्रांसफार्मर या किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो हमें तुरंत सूचना दें जल्द से जल्द उसे समस्या का निदान किया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय संदीप कुशवाहा, दिनेश महतो, प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस, दीपक महतो, अमरेश कुमार, मोहम्मद अकबर अंसारी, कमलेश कसेरा, पुजारी चिंतामणि महतो, रंजीत कुमार, सोनू कुमार, सीटू साव,चंदन कुमार, राहुल मलाह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। चरही | सरकार की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना से चुरचू प्रखंड के परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में खेल मैदान निर्माण नाम के दो जगहों पर बोर्ड लगा हुआ है। जिसे लगने के बाद से बिना कार्य के बोर्ड दिखना चर्चा की विषय बना हुआ है। योजना वर्ष 2021-24 और योजना संख्या 23/2023-24 योजना का नाम वीर शहीद पोटो हो के नाम से दर्ज है। योजना की प्राक्कलित राशि 179183 है। कार्य प्रारंभ की तिथि 16 मार्च 24 दर्शाया गया है, जबकि पूर्ण होने की तिथि को खाली रखा गया है, मतलब कार्य प्रगति पर है। योजना की शुरुआत 16 मार्च से शुरू हुई लेकिन कार्य कभी होते देखा भी नहीं गया। स्कूल प्रबंधन से पूछे जाने पर जानकारी मिली कि परिसर में दो बोर्ड लगा देखा जा रहा है। एक बीआरसी भवन के बगल में खेल मैदान और दूसरा हाई स्कूल खेल मैदान के लिए है। योजना हेतु निर्माण कार्य कभी होते नहीं दिखा। जेई अरुण कुमार से पूछे जाने पर बताया कि योजना की बोर्ड नियमित: कार्य होने के पूर्व लगना चाहिए था। कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। फंड उपलब्ध होते ही कार्य पूरा किया जाएगा।


