बिना टेंडर मरम्मत, निर्माण भी घटिया, भड़के उपाध्यक्ष

महासमुंद| महासमुंद नगर के पिटियाझर वार्ड-12 के आंगनबाड़ी भवन मरम्मत कार्य में धांधली की शिकायत पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने पार्षदों के साथ गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फर्श पर नॉन-ब्रांडेड और घटिया क्वालिटी की टाइल्स देख उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताई। राठी ने बिना टेंडर (निविदा) के सीधे ठेकेदार से काम कराने को बड़ी लापरवाही माना। उपाध्यक्ष ने इंजीनियर हेमंत पिसदा को फोन पर फटकार लगाते हुए कहा कि जब तक महिला बाल विकास विभाग संतुष्टि प्रमाण पत्र न दे, तब तक भुगतान न किया जाए। टपकती छत को सुधारने के लिए वॉटर प्रूफिंग करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पार्षद कल्पना सूर्यवंशी, माखन पटेल, पियूष साहू और गौरव राठी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *