बिना टोटी वाले नल कनेक्शन को तत्काल काटे : महापौर

सिटी रिपोर्टर | भिलाई| शहर भर में ​जिनके घरों के नल पर टोटी नहीं लगा है, उनका कनेक्शन तत्काल काटा जाए। यह निर्देश रिसाली की महापौर शशि सिन्हा ने निगम के अधिकारियों को दिया है। महापौर बुधवार को वार्ड दौरा में निकली थी। उन्होंने सड़क पर बहते पानी को देख कर यह निर्णय लिया। महापौर शशि सिन्हा बुधवार की सुबह नेवई बस्ती पहुंची। इस दौरान उन्होंने सड़क पर पानी बहते देख नाराजगी व्यक्त की। बाद में खुलासा हुआ कि अधिकांश डेयरी संचालक के घरों में नल कनेक्शन लगा हुआ है, जो पानी भरने के बाद नल को खुला छोड़ देते है। इस वजह से पानी सड़क से होते हुए नाली में बह जाता है। महापौर ने इस दौरान ऐसे लोगों पर आक्रोश व्यक्त की, जिन्होंने नल कनेक्शन पाईप में टोटी नहीं लगाया है। महापौर शशि ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे लोगों को सूचीबद्ध कर पहले समझाईश दे इसके बाद भी असर नहीं होने पर तत्काल नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही करें। इस दौरान एमआईसी अनिल देशमुख, संजू नेताम, रोहित धनकर, उप अभियंता जयंत शर्मा, अमित चंद्राकर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *