बिना ढके कूड़ा बिखेरते दौड़ रहे टिपर-ट्रॉलियां

नगर निगम की ओर से शहर में कूड़ा उठाने के लिए ट्रॉलियां और टिपर लगाए गए हैं, जिन्हें नियमों के अनुसार ढककर कूड़ा ले जाना अनिवार्य है। इसके बावजूद चालक बिना ढके ही सड़कों पर कूड़ा लेकर निकल रहे हैं। चलते वाहनों से जगह-जगह कूड़ा गिरता रहता है, जिससे पहले से साफ की गई सड़कें दोबारा गंदी हो जाती हैं। इस लापरवाही के कारण न केवल शहर की सुंदरता पर असर पड़ रहा है, बल्कि बदबू और गंदगी से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सवाल यह उठता है कि जब कूड़ा ढोने के दौरान ही सड़कों पर फैल रहा है, तो ऐसी सफाई व्यवस्था का क्या फायदा। लोगों ने नगर निगम से नियमों का सख्ती से पालन करवाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *