बिना नंबरी की बाइक पर ले जा रहे थे डोडाचूरा:नाकाबंदी में पुलिस को देख की भागने की कोशिश, दो तस्कर गिरफ्तार

शहर में नाकाबंदी के दौरान सदर पुलिस ने डोडाचूरा तस्करी करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर जोधपुर के रहने वाले है। दोनों आरोपी बिना नंबर की बाइक पर यह डोडाचूरा ले जा रहे थे। जानकारी में आया कि आरोपी खुद भी नशा करते है और अपने क्षेत्र के आसपास के इलाकों में भी बेचते है। फिलहाल पुलिस ने डोडाचूरा, बाइक जब्त कर ली। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। रुकने का किया इशारा तो भागने लगे दोनों तस्कर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन पर पूरे जिले में अवैध मादक पदार्थों की धड़कन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते सदर करना पुलिस की टीम हाईवे रोड पर नाकाबंदी कर रही थी। नाकाबंदी के दौरान नीमच की ओर से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवार मोटर साइकिल को लेकर भागने लगा। पुलिस ने रोक कर तलाशी ली तो उनके पास एक प्लास्टिक का कट्टा मिला। बाइक से जा रहे थे जोधपुर खोल कर देखा तो उसमें डोडा चूरा भरा हुआ था। नाम पूछने पर बाइक चलाने वाले ने अपना नाम जोधपुर निवासी रामनिवास (30) पुत्र भंवरलाल जाट बताया। बाइक पर पीछे बैठने वाले ने अपना नाम जोधपुर निवासी प्रताप राम (28) पुत्र बाबूराम जाट बताया। डोडाचूरा का तौल किया गया। कट्टे में 20 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा था। जानकारी में आया कि दोनों आरोपी डोडाचूरा मध्य प्रदेश से लाए थे और जोधपुर की तरफ लेकर जा रहे थे। दोनों तस्कर खुद भी नशे के आदी है और अपने क्षेत्र के आसपास के इलाकों में भी डोडा चूरा बेचते हैं। डोडाचूरा और बाइक को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी गजेंद्र सिंह के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल बलवंत सिंह, भजनलाल, हेमव्रत सिंह, विनोद कुमार, पृथ्वी पाल सिंह, मुकेश कुमार, डूंगर सिंह शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *