बिन बैंड बाजे बारात हुई शादी:दो अधिकारियों ने पेश की मिसाल, RAS ज्योत्स्ना खेड़ा और RFS योगेश वर्मा ने की शादी

जब जिम्मेदार अधिकारी समाज के लिए मिसाल बनें, तो बदलाव की दिशा और तेज़ हो जाती है। ऐसा ही उदाहरण आरएएस अधिकारी ज्योत्सना खेड़ा और राजस्थान वन सेवा RFS अधिकारी योगेश वर्मा ने पेश किया है। इन दोनों अधिकारियों ने सादगी से विवाह कर समाज को दिया, एक सकारात्मक संदेश दिया। जयपुर निवासी RAS अधिकारी ज्योत्सना खेड़ा 2024 बैच की RAS अधिकारी है और अलवर निवासी योगेश वर्मा 2022 बैच के RFS अधिकारी है‌। जिन्होंने आज सवाई माधोपुर स्थित मानटाउन क्लब में गिने-चुने अतिथियों की मौजूदगी में एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर वैवाहिक बंधन में बंध गए। इससे पूर्व कोर्ट मैरिज के जरिए विवाह की विधिक प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस शादी की यह रही खासियत इस शादी की खासियत यह रही कि यहां बिना घोड़ी, बिना बाजा और बिना बारात के विवाह संपन्न हुआ। जिसमें कोई दिखावा, न दहेज था। शादी में सिर्फ सादगी और पारिवारिक आशीर्वाद ने समाज को एक बुलंद और सार्थक संदेश दिया। दोनों अधिकारी सवाई माधोपुर में कार्यरत दोनों अधिकारी वर्तमान में महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्यरत हैं। ज्योत्सना खेड़ा वर्तमान में मलारना डूंगर में एसडीम के पद पर कार्यरत हैं। जबकि योगेश वर्मा फलौदी और पालीघाट क्षेत्र में एसीएफ पद पर सेवारत हैं। ज्योत्सना के पिता सेवानिवृत्त आईएएस कैलाश चंद बैरवा पूर्व में सवाई माधोपुर में सेवाएं दे चुके हैं, जिससे यह ज़िला दोनों अधिकारियों के जीवन की खास स्मृति बन गया। यह अधिकारी रहे मौजूद इस सादगीपूर्ण अवसर पर जिले के कलेक्टर शुभम चौधरी, SP ममता गुप्ता, ADM संजय शर्मा, जिला परिषद CEO गौरव बुडानिया, SDM अनूप सिंह, रणथम्भौर DFO रामानंद भांकर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *