बिरनपुर हिंसा मामला:रहीम और बेटे ईदुल की हत्या के 17 आरोपी दोषमुक्त, 3 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा कांड में जिला एवं सत्र न्यायालय बेमेतरा ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने रहीम और बेटे ईदुल मोहम्मद की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए 17 लोगों को दोषमुक्त कर दिया। करीब तीन साल तक चली सुनवाई के बाद आया यह निर्णय लिया गया है।बता दे कि बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल 2023 को दो समुदायों के बीच हुई हिंसा में 23 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। वहीं हिंसा के बाद 11 अप्रैल को शक्तिघाट इलाके में पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली थी। दोनों की हत्या के पुलिस ने गिरफ्तार किया था वही आज कोर्ट ने सभी को दोषमुक्त किया है। बरी किए गए 17 आरोपियों के नाम डकेश्वर सिन्हा उर्फ हरिओम, पिता गौतम सिन्हा (28 वर्ष), निवासी चेचानमेटा, थाना बिरनपुर, जिला बेमेतरा। मनीष वर्मा, पिता नंदकुमार वर्मा (23 वर्ष), ग्राम खैरी, थाना साजा, जिला बेमेतरा। समारू नेताम, पिता जेठूराम नेताम (43 वर्ष), ग्राम कोरवाय, थाना साजा, जिला बेमेतरा। पूरन पटेल, पिता खेमकुमार पटेल (19 वर्ष), ग्राम पदमी, थाना व जिला बेमेतरा। राजकुमार निषाद, पिता संजय निषाद (19 वर्ष), ग्राम पदमी, थाना व जिला बेमेतरा। भोला निषाद, पिता श्रवण निषाद (23 वर्ष), ग्राम पदमी, थाना व जिला बेमेतरा। दूधनाथ साहू, पिता कमल साहू (27 वर्ष), ग्राम पेंडरवानी, थाना गंडई, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। अरुण रजक, पिता मनहरण रजक (18 वर्ष), ग्राम पेंडरवानी, थाना गंडई, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। चंदन साहू, पिता देवकुमार साहू (20 वर्ष), ग्राम कोरवाय, थाना साजा, जिला बेमेतरा। होमेन्द्र नेताम, पिता नीलकंठ नेताम (25 वर्ष), ग्राम कोरवाय, थाना साजा, जिला बेमेतरा। टाकेन्द्र साहू, पिता परसराम साहू (22 वर्ष), ग्राम कोगियाखुर्द, थाना परपोड़ी, जिला बेमेतरा। राम निषाद, पिता हिरेश निषाद (19 वर्ष), ग्राम कोगियाखुर्द, थाना परपोड़ी, जिला बेमेतरा। संजय कुमार साहू, पिता नेमराम साहू (25 वर्ष), ग्राम मासुलगोदी, थाना परपोड़ी, जिला बेमेतरा। चिंताराम साहू, पिता स्व. बिरझुराम साहू (68 वर्ष), ग्राम कोरवाय, थाना साजा, जिला बेमेतरा। लोकेश साहू, पिता चतुरराम साहू (23 वर्ष), ग्राम कोगियाखुर्द, थाना परपोड़ी, जिला बेमेतरा। वरूण साहू, पिता रामकुमार साहू (18 वर्ष 3 माह), ग्राम कोगियाखुर्द, थाना परपोड़ी, जिला बेमेतरा। राजेश साहू, पिता बल्लु साहू (23 वर्ष), ग्राम मासुलगोदी, थाना परपोड़ी, जिला बेमेतरा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *