बिरसा मुुंडा निशुल्क स्कूल में होली मिलन 1 मार्च को

बोकारो | जन कल्याण सामाजिक संस्था की ओर से संचालित बिरसा मुंडा निशुल्क विद्यालय परिसर में समाजसेवियों के साथ बैठक किया गया। इसमें संस्थापक परशुराम राम ने कहा कि आगामी एक मार्च दिन रविवार को गरीब, असहाय बच्चों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी कुमार अमरदीप शामिल होंगे। सभी बच्चों को रंग, अबीर, गुलाल आदि वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में मोहन राव, आलोक रस्तोगी, राजू सीए, राजेश प्रजापति, निवारण नायक, मनु श्रीवास्त, राजकपूर चौधरी, योगेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, विजय कुमार, ममता सिंह, मीरा शर्मा आदि थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *