बिलासपुर के कोनी में बनेगा नया तहसील कार्यालय:9 करोड़ रुपए की स्वीकृति; 3 मंजिला भवन में मिलेगी सभी सुविधाएं

बिलासपुर के नेहरू चौक स्थित तहसील कार्यालय अब कोनी में ट्रांसफर होगा। राज्य शासन ने इस नए भवन के लिए 9 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। कमिश्नर कार्यालय के समीप बनने वाला यह तीन मंजिला भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से इस प्रोजेक्ट की स्वीकृति मांगी थी। नए भवन के बनने से नेहरू चौक की भीड़ और सड़क जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। वर्तमान तहसील कार्यालय में स्थान की कमी है। एक कमरे में कई शाखाएं चल रही हैं। रिकॉर्ड रूम की स्थिति खराब है। बारिश में कोर्ट रूम में पानी रिसता है। नया भवन बेसमेंट और भूतल सहित तीन मंजिला होगा। हर तल का क्षेत्रफल लगभग 1250 वर्गमीटर होगा। बेसमेंट और भूतल में पार्किंग, लिफ्ट, कैंटीन और शौचालय की सुविधा होगी। पहले तल पर छह कोर्ट रूम, कानूनगो कक्ष और अन्य कार्यालय होंगे। दूसरे तल पर एसडीएम कोर्ट रूम, वीसी रूम, रिकॉर्ड रूम, डेटा सेंटर और अन्य सुविधाएं होंगी। सभी तलों पर महिला, पुरुष और दिव्यांगजनों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था की होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *