बिलासपुर के चकरभाठा स्टेशन में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों के अस्थाई ठहराव की व्यवस्था की गई है। ये व्यवस्था 9 से 10 जनवरी के बीच चकरभाठा में आयोजित चालीसा महोत्सव को देखते हुए की गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार रायपुर मंडल के चकरभाठा स्टेशन में 1 मिनट के लिए 10 ट्रेनों का अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। यह ठहराव केवल 9 और 10 जनवरी 2025 यानी दो दिनों के लिए ही दिया जाएगा।


