बिलासपुर के फार्म हाउस में चल रहा था जुआ:पूर्व सरपंच-सब्जी व्यापारी समेत 14 गिरफ्तार; 3 लाख कैश, 5 कार और 17 मोबाइल बरामद

बिलासपुर में एक फार्म हाउस से पुलिस ने 14 जुआरियों को पकड़ा है। इनमें पूर्व सरपंच और सब्जी व्यापारी शामिल हैं। जुआरियों के पास से 3 लाख रुपए, पांच कार और 17 मोबाइल बरामद किया गया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। SDOP नुपूर उपाध्याय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोटा के अजयपुर रोड स्थित बंटी कश्यप के फार्म हाउस में जुआरियों की भीड़ जुटने की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर पुलिस की टीम लगाकर मुखबिर से जानकारी जुटाई गई। पुख्ता सूचना मिलने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह से मार्गदर्शन लेकर एसीसीयू और कोटा पुलिस की टीम के साथ जुआरियों को पकड़ने की योजना बनाई गई। भाजपा नेता और पूर्व सरपंच समेत सब्जी व्यापारी पकड़ाए जिसके बाद पुलिस ने सुनियोजित तरीके से रविवार को दबिश दी, जहां घेराबंदी कर 14 जुआरियों को पकड़ा गया। पकड़े गए जुआरियों में पूर्व सरपंच ज्वाला प्रसाद सूर्यवंशी सहित सब्जी व्यापारी शामिल है। जुआरियों के कब्जे से 3 लाख चार हजार रुपए, 4 कार और 17 मोबाइल जब्त किए गए हैं। सभी जुआरियों को कोटा थाने लाकर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इन जुआरियों को किया गिरफ्तार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *