बिलासपुर के सकर्रा में उप तहसील का गठन:25 गांव के लोगों को अब राजस्व कार्यों के लिए नहीं जाना होगा दूर

बिलासपुर जिले के सकर्रा में उप तहसील की स्थापना हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के बाद राज्य सरकार के राजस्व विभाग के निर्देश पर कलेक्टर अवनीश शरण ने 24 फरवरी को आदेश जारी किए। नई उप तहसील का कार्यालय फिलहाल ग्राम पंचायत भवन में शुरू होगा। जल्द ही यहां नायब तहसीलदार की नियुक्ति की जाएगी। तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह के प्रयासों से यह उप तहसील स्थापित हो सकी है। 7 पटवारी हल्के शामिल इस उप तहसील में अमसेना राजस्व निरीक्षक मंडल के 7 पटवारी हल्के शामिल किए गए हैं। इनमें कोड़ापुरी, मेड़पारा बाजार, सकेती, सांवाताल, कुरेली, केकराड़, ठाकुरकांपा, खजुरी, मुरू, पथराली, बुटेना और कबराकांपा जैसे गांव हैं। साथ ही खरकेना, मेड़पार छोटा, डिघोरा, छतौना, बोड़सरा पाली, अमसेना, बेलमुंडी, सकर्रा, कोपरा, सिधिरी, उड़ेला और सरसेनी भी इसमें शामिल हैं। इस उप तहसील के गठन से क्षेत्र के 25 गांवों के हजारों ग्रामीणों और किसानों को लाभ मिलेगा। अब उन्हें राजस्व संबंधी छोटे-मोटे कामों के लिए सकरी तक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *