बिलासपुर निगम की वरिष्ठता सूची में कंप्यूटर ऑपरेटर नदारद:कर्मचारियों ने कमिश्नर को दिखाई कोरबा-भिलाई निगम की लिस्ट; मांगी अपनी वरिष्ठता सूची

बिलासपुर नगर पालिक निगम ने 19 मई को जारी की गई वरिष्ठता सूची में कंप्यूटर ऑपरेटरों को शामिल नहीं किया है। सूची में अधीक्षण अभियंता से लेकर पंप ऑपरेटर, प्यून और कुली तक 40 विभिन्न पदों के कर्मचारियों को शामिल किया गया है। कर्मचारियों ने बताया कि निगम के मुख्यालय और आठों जोन कार्यालयों में 15-16 सालों से नियमित कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं। साल 2019 के बाद से जारी वरिष्ठता सूची में उनका पदनाम प्रकाशित नहीं किया जा रहा है। कमिश्नर ने जब वरिष्ठता सूची के आधार के बारे में पूछा, तो ऑपरेटरों ने भिलाई और कोरबा नगर निगम की वरिष्ठता सूची दिखाई। इसके बाद कमिश्नर ने उनकी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है। इस मुद्दे को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटरों का एक प्रतिनिधिमंडल निगम कमिश्नर अमित कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शंकर मेश्राम, धनीराम साहू, अनिता गोड़, अनिता प्रधान और सुनंदा खांडेकर शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *