बिलासपुर निगम के वार्डों का आरक्षण:2011 की जनगणना को बनाया आधार, दिग्गज नेताओं का बिगड़ सकता है समीकरण

बिलासपुर नगर निगम सहित जिले के 3 नगर पालिका परिषद रतनपुर, तखतपुर और बोदरी और 3 नगर पंचायत कोटा, बिल्हा और मल्हार के वार्डों का आरक्षण शुरू हो गया है। आरक्षण की प्रक्रिया सबसे पहले बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्डों के लिए चल रहा है। इस बार आरक्षण में 2011 के जनगणना को आधार बनाया गया है। इससे आरक्षण में समीकरण बदल जाएगा। वहीं नेताओं के भी राजनीति का समीकरण बिगड़ सकता है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी निरस्त त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 की आरक्षण प्रक्रिया को शासन ने निरस्त कर दिया है। बिलासपुर में 17 और 19 दिसंबर को लाटरी के माध्यम से आरक्षण रोस्टर जारी किया जाना था। इसी बीच सोमवार 16 दिसंबर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पत्र जारी कर इसे निरस्त करने की जानकारी दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *